राष्ट्रीय पर्व पर निबंध | Essay on National Festival in Hindi | Rashtriya Parv par Nibandh | 2021

राष्ट्रीय-पर्व-पर-निबंध


राष्ट्रीय पर्व पर निबंध

भूमिका 

भारत में मुख्य तीन राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं- गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती। इन्हें सभी भारतीय हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तभी से हम इसे गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं। गणतंत्र का राष्ट्रीय पर्व संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। देश के सभी राज्यों की राजधानियों में, नगरों में, गांव में यह पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर्व का मुख्य आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में होता है। इस दिन दिल्ली की शोभा देखते ही बनती है।

स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आजादी मिली थी और तभी से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी दिन देश के सभी भागों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस उत्सव पर हर साल 21 तोपों को सलामी दी जाती है। यह पर्व हमें राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

गांधी जयंती

गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई॰ को हुआ था, एक लोकप्रिय नेता होने के नाते गांधी जी को उनकी जयंती पर विशेष रूप से याद किया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी जी की मूर्तियों को फूलों से सजाया जाता है। महात्मा गांधी जी की उपलब्धियों और योगदान के बारे में भाषण भी दिए जाते हैं। अनेक प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की जाती है। महात्मा गांधी एक सच्चे देशभक्त थे। उनके जन्मदिन को देशभर के स्कूलों में उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

उपसंहार

इस प्रकार भारत के सभी तीन राष्ट्रीय पर्व अपने नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। यह पूरे देश में महान उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।


WATCH VIDEO 




Comments

Popular posts from this blog

महात्मा गांधी पर 10 लाइन | 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi | 2 October Gandhi Jayanti par 10 Line

हिंदी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas 14 September par Nibandh | Essay on Hindi Day in Hindi | 2021

सच्चा मित्र पर 10 लाइन | 10 lines on True Friend in Hindi | सच्चा मित्र पर 10 वाक्य/पंक्तियां | 2021