Posts

Showing posts with the label अनुच्छेद

समय का सदुपयोग पर अनुच्छेद | Paragraph on Proper Utilization of Time in Hindi | Samay Ka Sadupyog par Anuched Hindi me

Image
समय का सदुपयोग पर अनुच्छेद कहा गया है “समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।" यह कालचक्र है। इसकी गति कभी नहीं धमती है। समय आता है और चला जाता है। समय वह धन है जिसका सदुपयोग न करने से वह व्यर्थ चला जाता है। समय का सदुपयोग करने वाले को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। समय के सदुपयोग से मनुष्य धनवान, बुद्धिमान तथा बलवान हो सकता है। समय के दुरुपयोग से दुख और दरिद्रता ही हाथ लगते है।प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में भाग्योदय के क्षण आते हैं, जो उस समय का सदुपयोग कर लेता है, वह जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता चला जाता है। थोड़ा - सा आलस्य बहुत घातक सिद्ध होता है। लखपति व्यापारी समय से चूक जाने से  भिखारी बन सकता है। परीक्षा में थोड़ी देर से पहुँचने पर छात्र परीक्षा से हाथ धो बैठता है।  अतः प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कीमती समय का अच्छे कार्य में उपयोग करना चाहिए। जीवन में वही व्यक्ति सफल होते हैं, जो समय का सदुपयोग करते हैं। WATCH VIDEO  Click Here to Download PPT समय का सदुपयोग पर 10 लाइन | 10 Lines on Samay Ka Sadupyog समय का महत्व 10 पर लाइन | 10 Lines on Importance of Time in Hindi