समय का सदुपयोग पर अनुच्छेद | Paragraph on Proper Utilization of Time in Hindi | Samay Ka Sadupyog par Anuched Hindi me

समय-का-सदुपयोग-पर-अनुच्छेद

समय का सदुपयोग पर अनुच्छेद


कहा गया है “समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।" यह कालचक्र है। इसकी गति कभी नहीं धमती है। समय आता है और चला जाता है। समय वह धन है जिसका सदुपयोग न करने से वह व्यर्थ चला जाता है। समय का सदुपयोग करने वाले को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। समय के सदुपयोग से मनुष्य धनवान, बुद्धिमान तथा बलवान हो सकता है। समय के दुरुपयोग से दुख और दरिद्रता ही हाथ लगते है।प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में भाग्योदय के क्षण आते हैं, जो उस समय का सदुपयोग कर लेता है, वह जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता चला जाता है। थोड़ा - सा आलस्य बहुत घातक सिद्ध होता है। लखपति व्यापारी समय से चूक जाने से  भिखारी बन सकता है। परीक्षा में थोड़ी देर से पहुँचने पर छात्र परीक्षा से हाथ धो बैठता है। 

अतः प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कीमती समय का अच्छे कार्य में उपयोग करना चाहिए। जीवन में वही व्यक्ति सफल होते हैं, जो समय का सदुपयोग करते हैं।



WATCH VIDEO 



स्वतंत्रता दिवस पर निबंध-PPT-Download



समय का सदुपयोग पर 10 लाइन | 10 Lines on Samay Ka Sadupyog

समय का महत्व 10 पर लाइन | 10 Lines on Importance of Time in Hindi


Comments

Popular posts from this blog

सच्चा मित्र पर 10 लाइन | 10 lines on True Friend in Hindi | सच्चा मित्र पर 10 वाक्य/पंक्तियां | 2021

हिंदी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas 14 September par Nibandh | Essay on Hindi Day in Hindi | 2021

पुस्तकालय का महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Library in Hindi | Pustakalaya ka Mahatva par Nibandh