रक्षाबंधन पर निबंध (250 से 300 शब्दों में) | Essay on Raksha Bandhan in Hindi | 2021

रक्षाबंधन-पर-निबंध

रक्षाबंधन पर निबंध


भारत पर्वो का देश है। यहां वर्ष भर अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्व मनाए जाते हैं।इन पर्वो में रक्षाबंधन एक पवित्र और प्रसिद्ध पर्व है। यह पर्व को श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसलिए इसे श्रावणी भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं, इसलिए यह पर्व रक्षाबंधन के नाम से प्रसिद्ध हैं।

रक्षाबंधन से कई दिन पहले ही बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज जाती हैं। भाईयों के दूर होने पर भी बहनें डाक द्वारा अपनी राखियां भेजती हैं। पास रहने वाली बहनें अपने भाई के यहां स्वयं जाकर राखी बांधती हैं तथा भाई के लिए मंगल कामनाएं करती हैं। रक्षाबंधन के उपरांत भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं कई भाईयों की बहने नहीं होती तो वे किसी को धर्म-बहन बनाकर रक्षाबंधन करवाते हैं और उसे बहन का प्रेम एवं सम्मान प्रदान करते हैं।

रक्षाबंधन केवल भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व नहीं है अपितु ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी है पूर्व महत्वपूर्ण है। यह ऐतिहासिक सत्य है कि राखी का सम्मान केवल हिंदुओं ही नहीं अपितु मुसलमान भी करते हैं। रानी कर्मवती ने हुमायुं के लिए राखी भेजी थी और राखी का सम्मान करते हुए हुमायुं ने गुजरात के बादशाह बहादुर शाह से चित्तौड़ की रक्षा की थी।

आज के अर्थ प्रधान युग में रक्षाबंधन की सांस्कृतिक भावना लुप्त होती जा रही है। आज की अधिकांश बहनें राखी को धन प्राप्ति का माध्यम समझती हैं। भाई- बहन का पवित्र प्रेम रक्षाबंधन का आधार है। स्वार्थो के कारण पवित्र संबंधों में भी कटुता आ जाती है। हमें अपने स्वार्थों को त्यागकर पवित्र स्नेह भावना के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना चाहिए।



Comments

Popular posts from this blog

हिंदी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas 14 September par Nibandh | Essay on Hindi Day in Hindi | 2021

सच्चा मित्र पर 10 लाइन | 10 lines on True Friend in Hindi | सच्चा मित्र पर 10 वाक्य/पंक्तियां | 2021

महात्मा गांधी पर 10 लाइन | 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi | 2 October Gandhi Jayanti par 10 Line