दीपावली पर निबंध 250 शब्दों में | Essay on Diwali in Hindi (250 Words)

दीपावली-पर-निबंध

दीपावली पर निबंध


भारतीय त्योहारों में दीपावली का विशेष महत्व है। दीपावली शब्द का अर्थ है- दीपों की पंक्ति या माला। इस पर्व के दिन लोग रात को अपनी प्रसन्नता प्रकट करने के लिए दीपों की पंक्तियां जलाते हैं और प्रकाश करते हैं। नगर और गांव दीप- पंक्तियों से जगमगाने लगते हैं। रात दिन के रूप में बदल जाती है। इसी कारण इसका नाम दिपावली पड़ा।

यह त्योहार प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीपावली के कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरों की साफ- सफाई करना शुरू कर देते हैं। विभिन्न तरीकों से घर सजाते हैं। दीपावली के दिन सांय काल को दीपों की पंक्ति बनाकर प्रकाश से सारे घर को जगमगा देते हैं। इस संबंध में एक प्राचीन मान्यता है कि इस दिन भगवान राम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अपने घर वापस लौटे थे और उस दिन अमावस्या की रात्रि थी। इसलिए अयोध्या के लोगों ने राम के स्वागत में अपने-अपने घरों में दीप जलाए थे।

बच्चे कई दिन पहले से ही इस पर्व की प्रतीक्षा करते हैं वह उस दिन पटाखे जलाते हुए आनंद का अनुभव करते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई भी बांटते हैं। सारे बाजार में मिठाइयों की दुकानें बड़े आकर्षक ढंग से सजी होती हैं। उन पर लोगों की अपार भीड़ होती है। दीपावली के दिन लक्ष्मी व गणेश की पूजा भी की जाती है।

दीपावली का पर्व हमें ज्ञान प्राप्ति का संदेश देता है। यह एक भाई- चारे, एकता व प्रेम का पर्व है। हमें दीपावली को उसकी प्राचीन परंपरा के तरीके से ही मनाना चाहिए। प्राचीन परंपराओं को समाज से लुप्त होने से बचाना चाहिए।


WATCH VIDEO 







Comments

Popular posts from this blog

हिंदी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas 14 September par Nibandh | Essay on Hindi Day in Hindi | 2021

सच्चा मित्र पर 10 लाइन | 10 lines on True Friend in Hindi | सच्चा मित्र पर 10 वाक्य/पंक्तियां | 2021

महात्मा गांधी पर 10 लाइन | 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi | 2 October Gandhi Jayanti par 10 Line